Blog

थाना दनकौर पुलिस द्वारा एनसीआर क्षेत्र में अवैध शस्त्रों (हथियार एंव कारतूस) की तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुये 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र (03 पिस्टल .32 बोर मय 160 जिन्दा कारतूस .32 बोर , 03 तंमचा .315 बोर मय 06 जिन्दा कारतूस .315 बोर) व 50 हजार रूपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त 02 कार बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 28.11.2025 को थाना दनकौर पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुयी कि एक बिना नम्बर प्लेट की काली स्कोर्पियो कार तथा नीले रंग की बलेनो कार में सवार कुछ अभियुक्त बुढिया गोल चक्कर के पास सुनसान जगह गाडी को लगाकर अवैध असलाह व कारतूसों की बिक्री/तस्करी करने के लिए रूके हुए है।

जो नोएडा, ग्रेटर नोएडा व इसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध असलाह व कारतूस की सप्लाई करते है। उक्त सूचना पर थाना दनकौर पुलिस द्वारा बुढिया गोल चक्कर दनकौर से निर्माणाधीन जे.पी. प्रोजेक्ट की तरफ सुनसान जगह पर 02 गाड़ी एक काली स्कार्पियो बिना नम्बर व 01 नीली बलेनो कार रजि0 नं0 यूपी 16 एफडी 9705 के साथ 05 अभियुक्त1. गजेन्द्र उर्फ गजे पुत्र हरवीर 2. सुमित कुमार उर्फ गुण्डा पुत्र रामबल भाटी 3. सागर भाटी पुत्र श्यमावीर

4. हर्ष सिंघल पुत्र स्व0 सूरज सिंघल 5. निखिल भाटी पुत्र श्यामवीर को अवैध हथियार 03 पिस्टल .32 बोर मय 160 जिन्दा कारतूस .32 बोर , 03 तंमचा .315 बोर मय 06 जिन्दा कारतूस .315 बोर , 50 हजार रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त 02 कार के साथ गिरफ्तार किया गया है

*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्तगण से बरामद भारी मात्रा में अवैध हथियार रखने के बारे में पूछताछ की गयी तो बताया कि हम लोग असलाह व कारतूस खरीदने बेचने का काम करते हैं। हम असलाह व कारतूस मथुरा के रहने वाले बंटू से खरीदते हैं तथा बंटू हमें आर्म्स एंड एमूनेशन की दुकान जो कि मंडी चौराहा मथुरा में है वहाँ से कारतूस उपलब्ध कराता है। असलाह व कारतूस को कम दामों में खरीदकर अधिक रूपयों में बेचकर मुनाफा कमाते है

और अपनी मौज मस्ती व शौक पूरे करते है , बरामद 50 हजार रूपये असलाह व कारतूस को खरीदने व बेचने से मुनाफा कमाये हुए रूपये है। फरार अभियुक्त बंटू व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः*
1. गजेन्द्र उर्फ गजे पुत्र हरवीर निवासी ग्राम कैमराला चक्रसेनपुर थाना दादरी गौतमबुद्धनगर उम्र 30 वर्ष
2. सुमित कुमार उर्फ गुण्डा पुत्र रामबल भाटी निवासी ग्राम सलेमपुर गुर्जर थाना कासना गौतमबुद्धनगर उम्र 30 वर्ष
3. सागर भाटी पुत्र श्यमावीर गाँव कामबक्शपुर थाना नॉलेज पार्क गौतमबुद्धनगर उम्र 22 वर्ष
4. हर्ष सिंघल पुत्र स्व0 सूरज सिंघल निवासी लम्बा गलियारा थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 21 वर्ष
5. निखिल भाटी पुत्र श्यामवीर निवासी अम्बे भारती सोसाइटी सै0- पाई 01 थाना बीटा- 02 गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 22 वर्ष

Related Articles

Back to top button