Blog
शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 25.10.2025 को
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी/एडीसीपी नोएडा के पर्यवेक्षण व एसीपी-1 नोएडा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा सेक्टर-45, सेक्टर-104 में स्थानीय लोगों, रेस्त्रां, शॉपिंग मॉल, सैलून में काम करने वाली महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर्स,

साइबर फ्रॉड व महिला उत्पीड़न संबंधी कानूनो के बारे में जानकारी दी गई। उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा जागरूकता, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया।









