
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 05/06.05.2026 को थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम साकीपुर में नाली के पानी की निकासी एवं कूडा डालने को लेकर हुए विवाद में साजन भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके सम्बन्ध में मृतक साजन भाटी के परिजन (चाचा) द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0 243/2026 धारा 103(1)/115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 06-05-2026 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से अभियुक्ता वीरमती पत्नी कालू को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता द्वारा मुकदमा उपरोक्त की घटना में अपने पुत्रों (मंगेश व वीर सिंह) को उकसाकर उक्त घटना करायी गयी। पूर्व में थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त वीर सिंह व मंगेश उर्फ टिल्लू को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।









