Blog

थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा मोबाइल फोन चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 100 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी महिंद्रा पिकअप व अवैध शस्त्र बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 21.06.2026 को थाना नॉलेजपार्क पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन चोरी करने वाले 03 अभियुक्त 1. आनन्द उर्फ रुद्रेश पुत्र देवेन्द्र सिंह 2. पंकज उर्फ धीरेन्द्र पुत्र देवेन्द्र सिंह 3. मोहित पुंडीर पुत्र संतोष उर्फ पप्पू को पानी की टंकी के पाछे, सेक्टर-153 से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 50 लाख रुपये कीमत के IQOO कंपनी के 100 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त फर्जी रजि0नं0- DL7LAH7827 लगी महिंद्रा पिकअप तथा अभियुक्त आनन्द उर्फ रुद्रेश एवं मोहित पुंडीर के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
*1-* आनन्द उर्फ रुद्रेश पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी नगला फरीद, थाना कोतवाली देहात, एटा, वर्तमान पता बलजीत नगर, थाना पटेल नगर, दिल्ली, उम्र लगभग 32 वर्ष।
*2-* पंकज उर्फ धीरेन्द्र पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी नगला फरीद, थाना कोतवाली देहात, एटा, उम्र लगभग 50 वर्ष।
*3-* मोहित पुंडीर पुत्र संतोष उर्फ पप्पू निवासी इकरीकला, थाना सिकन्दराराऊ, हाथरस, उम्र लगभग 34 वर्ष।

 

Related Articles

Back to top button