थाना एक्सप्रेस वे पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का विवरण-
दिनांक 05.05.2026 को थाना एक्सप्रेस वे पर वादी द्वारा अभियुक्त 1.संजय चौहान 2. कर्नल चौहान, 3.दीपांशु चौहान, 4. प्रिंश पुत्र संजय चौहान व अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ग्राम वाजिदपुर में गाडी की पार्किंग के विवाद को लेकर वादी की दुकान मे घुसकर वादी के पिता के साथ मारपीट करना व गाली गलौज करना व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना एक्सप्रेस-वे पर मु0अ0सं0 063/2026 धारा धारा 115(2)/333/351(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया है।
कार्यवाही का विवरण-
थाना एक्सप्रेस वे पुलिस द्वारा दिनांक 06.05.26 को ग्राम नंगली वाजिदपुर से घटना मे संलिप्त अपराधी 1. कर्नल पुत्र कालू राम 2. दीपांशु चौहान पुत्र सुरेन्द्र 3. अक्षित पुत्र गजेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है।









