Blog
थाना जारचा पुलिस द्वारा फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से 3 करोड़ 3 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 04 मोबाइल फोन, 04 एटीएम कार्ड एवं 01 स्कार्पियो कार बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 24.04.2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से 3 करोड़ 3 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्तगण 1.प्रदीप राणा पुत्र वीर सिंह 2. खुशबू देवी पत्नी शशि रंजन 3.

ज्योत्सना पत्नी सतीश धवन सिंह को समाना नहर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे 04 मोबाइल फोन, 04 एटीएम कार्ड एवं 01 स्कार्पियो कार रजि0नं0- HR51CL3223 बरामद की गई है।









