Blog
उम्मीद संस्था एवं किसान यूनियन द्वारा ओमवीर आर्य का भव्य स्वागत दादरी तहसील के बालाजी एनक्लेव, में ओमवीर आर्य को सर्वसम्मति से बालाजी एनक्लेव अध्यक्ष चुने जाने पर देशराज प्रधान की अध्यक्षता में उम्मीद संस्था एवं किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
इस अवसर पर उन्हें फूल मालाओं से सम्मानित किया गया तथा मोमेंटो,शॉल भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
उम्मीद संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर तथा किसान नेता दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपवास एवं मास्टर ब्रह्म सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि ओमवीर आर्य जैसे कर्मठ, ईमानदार एवं समाजसेवी व्यक्ति का अध्यक्ष बनना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

हरीश प्रधान तथा देशराज प्रधान के द्वारा विश्वास जताया कि ओमवीर आर्य अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन करेंगे इस मौके पर मास्टर ब्रह्म सिंह महाराज सिंह राकेश कुमार देशराज प्रधान एडवोकेट राजकुमार आर्य किसान नेता राजकुमार रूपबास विनोद कुमार सनी प्रधान आदि पदाधिकारी मौजूद









