Blog

थाना दादरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ (स्मैक) की बिक्री करने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से लगभग ₹ 04.50 लाख कीमत की 48.40 ग्राम स्मैक व कुल ₹ 3610 /- नकद बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 08.10.2026 को थाना दादरी पुलिस गस्त व चैकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ (स्मैक) की बिक्री करने वाले 02 शातिर अभियुक्त 1. कुलदीप पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम घोडी बछेडा थाना दादरी गौ0बु0नगर उम्र 21 वर्ष 2. यशपाल पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम घोडी बछेडा थाना दादरी गौ0बु0नगर उम्र 22 वर्ष को लोहिया एन्कलेव के पास अजायबपुर , चौकी क्षेत्र अजायबपुर, थाना दादरी गौतममबुद्धनगर से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से 48.40 ग्राम स्मैक जिसकी लगभग कीमत 04.50 लाख रुपये व ₹ 3610 /- नकद बरामद किये गये हैं ।
अपराध करने का तरीका/ पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम स्मैक खरीदकर उनकी छोटी-छोटी पुड़िया बना लेते है । तथा बनायी गयी स्मैक की पुड़ियो को नशें के आदी व्यक्तियों को बेचकर बिक्री से प्राप्त रुपयों को अपनों निजी शोक मौज में खर्च करते है ।

Related Articles

Back to top button