थाना बिसरख पुलिस द्वारा आमजन को नकली सोना दिखाकर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त व 01 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से कुल 120000 रुपये नकद बरामद, 02-02 लाख रूपये की एफडी फ्रीज की गयी व एक पीली धातु की चैन वाली झालर बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना बिसरख पर वादी द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर 02 अज्ञात पुरुष व 01 अज्ञात महिला द्वारा वादी के पिता को नकली सोने के आभूषण से भरा बैग देकर टप्पेबाजी करके लाखों रुपये की ठगी करने के सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0स0-575/2026 धारा 318(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
*कार्यवाही का विवरण*
दिनांक -12.09.2026 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इन्टेलीजेन्स, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से उक्त घटना को कारित करने वाली अभियुक्ता 1.मनी पत्नी शंकर, अभियुक्त 2.मोहन पुत्र दुर्गा प्रसाद 3. धर्मा पुत्र राजा राम को चार मूर्ति से एटीएस गोल चक्कर की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से उक्त अभियोग की घटना से सम्बन्धित धोखाधडी किये गये रुपयो में से कुल 120000/- रुपये नकद बरामद तथा व एक पीली धातु की चैन वाली झालर बरामद हुए तथा 2-2 लाख रूपये की दो एफडी फ्रीज की गयी है।
*अपराध का तरीका*
अभियुक्तगण अपने आप को लेवर/मजदूरी का कार्य करने वाले बताकर किसी आम व्यक्ति को यह बताते हैं कि हमें खुदाई में कुछ सोना चॉदी मिला है, जिसको हम बेचना चाहते है। इस प्रकार अभियुक्तों द्वारा व्यक्ति को अपने पूर्ण विश्वास में ले लेते है उसके बाद उस व्यक्ति को एक दो दिन बाद नकली सोना चाँदी का सामान दिखाते है तथा बहुत कम दाम में बेचने की पेशकश करते है तो सामने वाला व्यक्ति लालच में आ जाता है और अभियुक्तगण घटना को अंजाम देकर भाग जाते है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1.मनी पत्नी शंकर निवासी जे0जे0 कालौनी उत्तम नगर थाना उत्तम नगर दिल्ली हाल पता ग्राम पुराना हैबतपुर थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 40 वर्ष
2.मोहन पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी जे0जे0 कालौनी उत्तम नगर थाना उत्तम नगर दिल्ली हाल पता ग्राम पुराना हैबतपुर थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 43 वर्ष
3. धर्मा पुत्र राजा राम निवासी भागीरथी विहार हनुमान मंदिर वाली गली भजनपुरा थाना गोकुल पुरी जिला दिल्ली हाल पता ग्राम पुराना हैबतपुर थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 45 वर्ष









