गाजियाबाद थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा व स्मैक की तस्करी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 04 किलो 200 ग्राम गांजा व 150 ग्राम स्मैक बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दिनांक 25.01.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टी द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर गांजा व स्मैक की तस्करी करने वाले 04 अभियुक्तों 1.नरेन्द्र पाल उर्फ टीटू पुत्र तेजपाल निवासी पाल चौक बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद हाल पता बघेल चौक ए-1 मैरिज होम के पीछे बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद उम्र करीब 39 वर्ष 2. प्रदीप पाल उर्फ मास्टर पुत्र मुकेश पाल निवासी शिव मन्दिर के पीछे बेहटा हाजीपुर थाना लोनी

बॉर्डर जिला गाजियाबाद हाल पता किरायेदार सैनी मैरिज होम के पीछे गली राहुल गार्डन बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद उम्र करीब 37 वर्ष 3. धर्मेन्द्र पुत्र पूरनचन्द निवासी बेहटा हाजीपुर रेलवे स्टेशन के सामने रतिराम कॉलोनी बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद उम्र करीब 40 वर्ष 4.अरमान पुत्र साजिद निवासी आनन्द विहार थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद उम्र करीब 18 वर्ष को थाना क्षेत्र लोनी बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 04 किलो 200 ग्राम गांजा व 150 ग्राम स्मैक बरामद हुआ ।

उक्त बरामदगी के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 8/20/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण–
अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम एक महिला से जिसका नाम व पता हमें मालूम नहीं है हमारी उससे फोन से बात-चीत होती थी तथा एक व्यक्ति गौरी जो जहांगीरपुरी दिल्ली में रहता है, से गांजा और स्मैक लेते हैं तथा ज्यादा पैसे कमाने के लिए स्मैक व गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेहटा हाजीपुर रेलवे स्टेशन के आस-पास रेलवे लाइन पर आने-जाने वाले लोगों को बेचने के लिए अरमान को देते हैं । ये गांजा और स्मैक की पुड़िया हमने बेचने के लिए पैक करके रखे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया ।









