Blog

थाना जेवर पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशादेही से चोरी की 05 मोटर साईकिल बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*कार्यवाही का संक्षिप्त विवरणः-*
थाना जेवर पुलिस द्वारा दिनांक 12/10/2024 को चौरोली अण्डरपास से वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त 1.सुमित पुत्र प्रकाश 2.पंकज उर्फ गोलू पुत्र राकेश को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे/निशादेही पर 05 चोरी की मोटर साईकिल बरामद की गयी है।

*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया है कि वह एनसीआर क्षेत्र से वाहन चोरी कर उन वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट अथवा बिना नम्बर प्लेट के अलग अलग राज्यो में बिक्री कर देते है । गिरफ्तारी के समय भी अभियुक्तगण चोरी की मोटर साईकिलो को बिक्री करने की फिराक में थे। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण का अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह है जिसके अन्य सदस्यो के बारे में व चोरी के वाहन खरीदने वालो की गहन जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button