Blog

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-6.0) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।*

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

इसी क्रम में दिनांक 15.10.2026 को पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती सुनिति के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती मनीषा सिंह एवं एसीपी प्रथम नोएडा श्री प्रवीण कुमार द्वारा सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया।

कार्यक्रम में प्रख्यात साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री रक्षित टंडन ने विद्यार्थियों को फिशिंग, ओटीपी एवं बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग सहित विभिन्न साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस सजीव प्रसारण में कमिश्नरेट के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 5,000 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारीगणों द्वारा दिया गया तथा उन्हें राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं www.cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button