Blog

दादरी की क्रांति भूमि से एक बार फिर जलेगी देशभक्ति की मशाल

सुंदरलाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी | प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की गौरवशाली वर्षगांठ के अवसर पर“जय हो एक सामाजिक संस्था (ट्रस्ट)” द्वारा कल दिनांक 10 मई 2026, रविवार को सांय 6:30 बजे दादरी में भव्य “क्रांति मशाल जुलूस” का आयोजन किया जा रहा है।

यह मशाल जुलूस दादरी नगर पालिका परिषद कार्यालय (GT रोड) से प्रारंभ होकर शहीद स्तंभ, ब्लॉक परिसर दादरी होते हुए बस स्टैंड स्थित अमर क्रांतिकारी राजा राव उमराव सिंह जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर संपन्न होगा।

संस्था के संस्थापक संयोजक एडवोकेट कपिल शर्मा ने बताया कि यह आयोजन केवल एक जुलूस नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र का श्रद्धा-संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को 1857 की क्रांति और उसके महान क्रांतिकारियों के बलिदान से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है। संस्था ने समस्त देशभक्त नागरिकों से हाथों में मशाल लेकर कार्यक्रम में शामिल होने एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

मैं देशभक्त हूँ… मैं भी मशाल उठाऊँगा…”

इसी संकल्प के साथ दादरी की क्रांति धरा पर कल एक बार फिर देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button