Blog

थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के ₹10000/- नकद व अवैध शस्त्र बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-

दिनांक 22.05.2026 को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले अभियुक्त 1. विशाल शर्मा उर्फ ढोला पुत्र हरीकिशन 2. सनी पुत्र रमेश को सदरपुर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध शस्त्र व चोरी के ₹10000/- नकद संबंधित मु0अ0सं0-199/2026 जिनमें से अभियुक्त विशाल शर्मा के कब्जे से 6000 रुपये नकद व 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस व अभियुक्त सनी जाटव के कब्जे से 4000 रुपये नकद व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 09.05.2026 की रात्रि में उन्होंने शर्मा मार्केट, सदरपुर में खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर ₹2,00,000/- चोरी किए थे। चोरी की गई धनराशि को दोनों ने आपस में बराबर-बराबर बांट लिया था। अधिकांश धनराशि उन्होंने अपने खर्च एवं मौज-मस्ती में खर्च कर दी, जबकि बरामद ₹10,000/- उसी चोरी की धनराशि में से शेष बचे हुए हैं। अभियुक्तों ने बताया कि बरामद तमंचा एवं चाकू वे लोगों को डराने-धमकाने के लिए अपने पास रखते हैं। अभियुक्त विशाल उपरोक्त एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।

 

Related Articles

Back to top button