Blog

थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा मोबाइल फोन चोरी/स्नेचिंग करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी/स्नेचिंग के 04 मोबाइल फोन व अवैध शस्त्र बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-

दिनांक 21.05.2026 को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन चोरी/स्नेचिंग करने वाले अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र सुशील चौधरी को बोटेनिकल गार्डन मल्टीलेवल पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी/स्नेचिंग के 04 मोबाइल फोन व 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।

पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह रात्रि के समय अकेले आने-जाने वाले व्यक्तियों से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाता था। छीने गए मोबाइल फोन बेचकर प्राप्त धनराशि से अपना खर्च चलाता था। बरामद सभी मोबाइल फोन उसने अलग-अलग स्थानों से स्नैचिंग कर प्राप्त किए थे। बरामद तमंचा वह लोगों को डराने-धमकाने तथा पकड़े जाने की स्थिति में अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास रखता था।

 

Related Articles

Back to top button