Blog

थाना नॉलेज पार्क पुलिस व बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के संबंध में।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 24.05.2026 को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तुगलपुर में एक किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी के शव प्राप्त होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना नॉलेजपार्क पर अभियोग पंजीकृत किया गया व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया था।

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 26.05.2026 को थाना नॉलेजपार्क द्वारा उक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव पुत्र चतर सिंह निवासी ग्राम तालिम नगर, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ वर्तमान पता तुगलपुर, थाना नॉलेजपार्क, गौतमबुद्धनगर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान सेक्टर-148 मेट्रो लाईन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त अभिषेक उर्फ मोना को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button