थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त/ कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 24.05.2026 को थाना इकोटेक-3 पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि उसकी कंपनी से अज्ञात चोरों द्वारा इलेक्ट्रिक पैनल का सामान चोरी कर लिया गया है। थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उक्त कंपनी में पूर्व में नियुक्त कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई। थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 05 अभियुक्त 1. रिषभ मिश्रा पुत्र अनीस मिश्रा 2. जिशान पुत्र मौ0 शकील 3. भारती पुत्र दुर्योधन 4. मोनू पुत्र रामनरेश 5. सन्तोष कुमार सिंह पुत्र हलदर सिंह को कंपनी के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान- 01 साफ्ट स्टार्टर सुपरनोवा, 09 एल्युमिनियम बसबार, 09 siemens Display, 04 पीएलसी, 02 ट्रांसफार्मर, 13 राउटर/ मॉडेम बरामद किए गए हैं।









