
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 20/21.05.2026 की रात्रि में अभियुक्त द्वारा सादा वस्त्रों में अपने घर जा रहे पुलिस कर्मी को सवारी ले जाने के बहाने अपनी कार में बैठाया गया तथा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मी के साथ लूट की घटना कारित की गई थी।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना दादरी पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
कार्यवाही का विवरण-
आज दिनांक 25.05.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा उक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त रंजीत कुमार पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम जिटोली, थाना निधौली कलां, एटा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पेरीफेरल अण्डरपास के पास चिटहरा नहर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर व घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार रजि0नं0- UP82AT4295 को बरामद किया गया है।

घायल अभियुक्त रंजीत कुमार उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त के अन्य दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी कॉम्बिंग की जा रही है।









