Blog

थाना दनकौर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

दिनांक 04.05.2025 को थाना दनकौर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये मु0अ0सं0 213/24 धारा 420/467/468/471 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 214/24 धारा 420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 215/24 धारा 420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 के अंतर्गत वांछित अभियुक्त 1. कमल बत्रा पुत्र सुरेश कुमार बत्रा तथा मु0अ0सं0 213/24 धारा 420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत वांछित अभियुक्त सुरेश कुमार बत्रा पुत्र लुनिन्दा राम (एल0आर0बत्रा) को ललिता पार्क लक्ष्मीनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पंकज माथुर निवासी अशोक विहार दिल्ली को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः*- वादिया द्वारा 1. कमल बत्रा उर्फ राजू 2. पंकज माथुर 3. राहुल शर्मा अधिवक्ता 4. सुरेश कुमार बत्रा पुत्र लुनिन्दा राम (एल0आर0बत्रा) द्वारा बेईमानी से भूमि को हड़पने के सम्बन्ध में थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 213/24 धारा 420/467/468/471 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 214/24 धारा 420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 215/24 धारा 420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 पंजीकृत कराया था।

 

Related Articles

Back to top button