Blog
दिनांक 14.04.2025 की रात्रि मे थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत पडने वाले प्राधिकरण के क्षेत्र सेक्टर -17 मे कुछ लोगो द्वारा अवैध रूप से जे0सी0बी0 मशीन व डम्पर से मिट्टी का खनन किया जा रहा था
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
जिनको प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा मौके पर टोका गया तो अभियुक्तों द्वारा प्राधिकरण के लोगो के साथ गाली गलौच करने का मामला प्रकाश मे आया है जिसके संदर्भ मे प्राधिकरण की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 70/25 धारा 303(2),191(2),191(3),190,109,352,324(4) बी0एन0एस0 व 21 खनन अधि0 पंजीकृत कर 02 व्यक्तियो 1. रवीन्द्र पुत्र सुरेंद्र निवासी सका थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर 2. निक्की पुत्र हरप्रसाद निवासी लाहौर जिला झाँसी को हिरासत मे लिया गया है। एक जेसीबी मशीन व एक डम्पर को पुलिस द्वारा कब्जे मे लिया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है।









