थाना दनकौर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का विवरणः-
दिनांक 12.12.2025 को वादी द्वारा थाना दनकौर पर तहरीर दी गयी कि एक माह पहले करन शर्मा पुत्र श्री विनोद शर्मा निवासी ग्राम नौरंगपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर ने अपना फर्जी नाम आर्यन पंडित बनकर व उसके मामा कैलाश शर्मा पुत्र मोहनलाल शर्मा, निवासी ग्राम छिजारसी, थाना सैक्टर-63, नोएडा ने वादी से दोस्ती कर कुछ समय बाद किसी अनजान नम्बर से लडकी बनकर चैट करने लगे। मजबूरी बताकर पैसे की डिमाण्ड की तथा वादी से लगभग 44000 रूपये ऑनलाईन ले लिए। किन्तु लडकी से दुबारा चैट हुई तो लडकी ने बोला कि मैं तुम्हें फसवा दूंगी और जेल भिजवा दूंगी और छुटकारा पाने के लिए एक लाख रूपये की डिमाण्ड की । फिर करन शर्मा व कैलाश शर्मा ने वादी को पुलिस का डर दिखाकर और फसवाने के नाम पर वादी से दिनांक 04.12.2025 को 26,000 रू0 व दिनांक 05.12.2025 को 50,000 रु नगद ले लिये। वादी पैसे देकर देर रात्रि घर पहुंचा तो घरवालों को कुछ शक हुआ । वादी से पूछा तो वादी ने आपबीती बताई घरवालों ने जानकरी की तो पता चला कि करन शर्मा पुत्र विनोद शर्मा उपरोक्त ने अपने मामा कैलाश शर्मा उपरोक्त के साथ मिलकर घटनाक्रम को बनाया और लडकी बनकर उसे फंसाकर और कार्यवाही के नाम पर डरा धमकाकर और छुटकारा दिलाने के लिए झांसा देकर पैसे लिये हैं। करन शर्मा व कैलाश शर्मा ने वादी से बोबी नाम की आईडी पर ऑनलाईन व कैश कुल धनराशि 1,20,000 रू ले लिये हैं।









