Blog

थाना फेस 2 नोएडा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*घटना/कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 20.03.2024 को वादिया की पुत्री के लापता होने के सम्बन्ध में थाना फेस 02 गौतमबुद्धनगर पर प्रार्थना पत्र दिया। उक्त प्रार्थना के आधार पर थाना फेस 02 गौतमबुद्धनगर पर मु0अ0सं0 137/2024 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ। दौराने विवेचना अभियुक्त रहीम खान उर्फ रोनक का नाम प्रकाश में आया। अभियोग में अभियुक्त रहीम खान उर्फ रोनक पुत्र इकराम निवासी ग्राम बहापुर थाना बहादुरगढ जनपद हापुड हाल पता एस.के-1 गैझा थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर उम्र 20 वर्ष घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर से टीम गठित की गयी थी।
गठित टीम द्वारा दिंनाक 06.04.2024 बीडीएस मार्केट के पास से अभियुक्त रहीम खान उर्फ रोनक उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। लडकी को बरामद किया जा चुका है, लडकी के बयानों के आधार पर धारा 376(3) भादवि व 5एम/6 पोक्सो एक्ट की बढोतरी की गयी है।

 

Related Articles

Back to top button