Blog
थाना बिसरख पुलिस द्वारा, एनआरआई दम्पत्ति के ऑटो में छूटे बैग (जिसमें जर्मन मुद्रा, मोबाइल, लेपटॉप, अन्य गैजेटस) को मात्र 01 घंटे में ढूंढकर किया दम्पत्ति के सुपुर्द। दम्पत्ति द्वारा जताया गया पुलिस का आभार
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
आज दिनांक 25.12.2023 को थाना बिसरख पुलिस को एन आर आई दम्पति जो जर्मनी के निवासी है भारत घुमने के लिये आये थे, ने सूचना दी कि दिनांक 23.12.2023 को दिल्ली एयरपोर्ट से ऑटो से सुपरटेक ईकोविलेज सोसायटी मे आये थे। ऑटो के अन्दर उनका बैग छूट गया जिसमे कीमती सामान व जर्मन मुद्रा, मोबाइल, लेपटॉप व अन्य गैजेटस थे। सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज तथा आसपास क्षेत्र में उक्त ऑटो को तलाश किया जाने लगा। अथक प्रयास करते हुये उक्त ऑटो को मात्र 01 घंटे में ढूंढकर उसमें छूटे बैग को एनआरआई दम्पत्ति के सुपुर्द किया गया। बैग पाकर दम्पत्ति द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।









