Blog

मेरठ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 में मतदान हेतु फोटो पहचान पत्र अथवा वैकल्पिक दस्तावेज होंगे मान्य

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 15 अक्टूबर, 2026

अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्धनगर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर, 2026 को होने वाले मतदान में प्रतिरूपण को रोकने की दृष्टि से मतदान के समय ऐसे मतदाता, जिन्हें फोटो पहचान पत्र जारी किये गये हैं, को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए मत देने से पूर्व अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। तथापित वे निर्वाचक जो अपना निर्वाचन फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते है, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगाः-

1. अधार कार्ड,
2. ड्राईविंग लाइसेन्स,
3. पैन कार्ड,
4. भारतीय पासपोर्ट,
5. राज्य / केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकाय या निजी औद्योगिक घरानों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए सेवा पहचान-पत्र,
6. सांसदों/विधायकों / पार्षदों को जारी किए गए सरकारी, पहचान-पत्र
7. शैक्षिक संस्थाओं, जिनमें संबंधित शिक्षक / स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नियोजित हो, द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र,
8. विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांगता सम्बन्धी मूल प्रमाण-पत्र,
9. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता सम्बन्धी मूल प्रमाण-पत्र,
10. यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय भारत सरकार। अधिकारिता मंत्रालय

Related Articles

Back to top button