Blog

थाना बिसरख पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, निशादेही से घटना में प्रयुक्त लाठी/सरिया बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बद्ध नगर

 

*घटना का विवरणः*

दिनांक 27.05.2024 को थाना बिसरख पर सूचना प्राप्त हुई कि निर्माणाधीन मेट्रो हॉस्पिटल नियर हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति संतु भाटी के साथ दो व्यक्तियों के द्वारा मारपीट की गयी, जिससे चोट लग जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0-400/2024 धारा 304 भादवि पंजीकृत हुआ।

*कार्यवाही का विवरणः*

आज दिनांक 28.05.2024 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मु0अ0सं0-400/2024 धारा 304 भादवि में वांछित 02 अभियुक्त 1.अनिल कुमार पुत्र संजय महतो 2.रोहित कुमार रजत पुत्र स्व0 प्रकाश रजत को बिसरख गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की निशादेही पर घटना स्थल के पास से आला कत्ल एक सरिया व एक लाठी बरामद हुई है।

*अभियुक्तों का विवरणः*

1.अनिल कुमार पुत्र संजय महतो निवासी जीबी कम्पनी मेट्रो हॉस्पिटल के पास, निकट हनुमान मन्दिर, बिसरख, मूल पता अजुअत्ता, थाना वैशाली कोतवाली, जिला वैशाली बिहार उम्र 22 वर्ष।
2.रोहित कुमार रजत पुत्र स्व0 प्रकाश रजत निवासी ग्राम रोहतारा थाना रोहतारा जिला कटियार उम्र 19 वर्ष

 

Related Articles

Back to top button