Blog

विधायक तेजपाल सिंह नागर रहेगे मुख्य अतिथि; दो माह के सवेतन प्रशिक्षण के बाद तीसरे माह से स्थायी नौकरी रसूलपुर डासना (दादरी), 16 नवंबर को

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए हस्तशिल्प निर्यात कंपनी डुवेंडे प्राइवेट लिमिटेड सोमवार को रसूलपुर दासना में महिला रोज़गार आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि दादरी विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर रहेगे। ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 स्थित मुख्यालय वाली यह कंपनी अब रसूलपुर में अपनी नई शाखा खोल रही है

,

जहां 400 महिलाओं को बुनाई और क्रोशिया का काम दिया जाएगा। चयनित महिलाओं को दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके दौरान उन्हें तनख्वाह भी मिलेगी। तीसरे माह से उन्हें स्थायी नौकरी दी जाएगी।
यीशीका गुपता सीईओ ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के अनुरूप है।

साथ ही यह मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नारी शक्ति के विजन को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में एक कदम है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री धीर राणा जी के साथ बिसाहड़ा, नगला, सीधीपीर, रसूलपुर, पियावली, ढोकलपुरा, सामना, ककराना और ऊंचा गांव के ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे।

डुवेंडे की सीईओ याशिका गुप्ता ने कहा, “हमारा लक्ष्य 2047 तक दस लाख महिलाओं को सशक्त बनाना है। हम भारत की विरासत शिल्प कला को दुनिया तक ले जा रहे हैं और गांवों में विकास ला रहे हैं। हमारा सपना है कि हर महिला घर के पास रहकर आर्थिक रूप से

आत्मनिर्भर बने।” उन्होंने बताया कि कंपनी पहले से ही हज़ारों महिलाओं को घर बैठे काम दे रही है। रसूलपुर के बाद क्षेत्र के अन्य गांवों में भी ऐसे केंद्र खोले जाएंगे।
जारीकर्ता: याशिका गुप्ता, सीईओ, डुवेंडे प्राइवेट लिमिटेड

Related Articles

Back to top button