Blog

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार द्वारा एसीपी-4 ग्रेटर नोएडा श्री राजीव कुमार सिसौदिया के साथ थाना रबूपुरा क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए रामलीला स्थल का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया गया कि पूर्व से चली आ रही परंपरा के अनुसार ही रामलीला एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। साथ ही

, कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाये तथा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाया जाए। सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button