Blog

थाना जेवर पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 08/10/2026 को वादी द्वारा थाना जेवर पर आकर तहरीर दी गई कि अभियुक्त जान मौहम्मद, इदरीश द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व की रंजिश को लेकर वादी के भाई इमरान उम्र करीब 36 वर्ष को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना जेवर पर मु0अ0सं0 332/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/3(5)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही का विवरण-

आज दिनांक 11/10/2026 को थाना जेवर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त 1-जान मौहम्मद उर्फ जानू पुत्र युनुस 2-इदरीश पुत्र सब्बीर को चांचली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वर्ष 2021 में उनके ताऊ की हत्या के मामलें में मृतक इमरान भी शामिल था, इसी बात को लेकर अभियुक्तों द्वारा इमरान की हत्या कर दी गई। अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button