Blog
थाना दादरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ (स्मैक) की बिक्री करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार, कब्जे से लगभग ₹ 03 लाख कीमत की 28.40 ग्राम स्मैक, ₹ 1620/- नकद बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 26.09.2026 को थाना दादरी पुलिस गस्त व चैकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ (स्मैक) की बिक्री करने वाले 01 शातिर अभियुक्त छत्रपाल उर्फ भूरा पुत्र बहादुर सिह नि0 ग्राम घोडी बछेडा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर उम्र 35 वर्ष को अजायबपुर रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 28.40 ग्राम स्मैक जिसकी लगभग कीमत 03 लाख रुपये व ₹1620/- नकद बरामद किये गये हैं ।
अपराध करने का तरीका/ पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि में स्मैक खरीदकर उनकी छोटी-छोटी पुड़िया बना लेता हूँ । तथा बनायी गयी स्मैक की पुड़िया को नशें के आदी व्यक्तियों को बेचकर बिक्री से प्राप्त रुपयों को अपनों निजी शोक मौज में खर्च करता हूँ ।









