Blog

थाना जेवर पुलिस द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे पर बस में आग लगने के कारण हुयी दुर्घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग से संबंधित 03 अभियुक्तगण (बस के चालक व परिचालक) गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 23/09/2026 की रात्रि में यमुना एक्सप्रेस वे पर बस नम्बर बीआर 32 पीए 8647 बस में 09 लोगो के मृत्यु होने के संदर्भ में मु0अ0सं0 319/2026 धारा 281/125बी/105/351(3) बीएनएस थाना जेवर से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. पवन पुत्र विनोद नि0 ग्राम कनपटियापुर थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात ( ड्राईवर ) 2. योगेश दीक्षित पुत्र श्रीकान्त दीक्षित निवासी ग्राम पिनदारथु थाना सिकंदरा जिला कानपुर देहात ( ड्राईवर ) 3. रोहित कुमार पुत्र राज कुमार निवासी ग्राम अकबरपुर जिला कानपुर देहात ( परिचालक ) जो मौके से फरार हो गये थे जिनको आज दिनांक 24/09/2026 को साबोता अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया है।

*घटना/अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि दिनांक 23.09.2026 को हम बस को लेकर नई दिल्ली कश्मीरी गेट से जिला महोबा जा रहे थे, हमारी बस राज कल्पना ट्रैवल्स मध्य प्रदेश से संचालित है। बस का पंजीकरण बिहार राज्य का है। बस में अचानक आग लगने के कारण हम गाडी छोडकर भाग गये थे।

 

Related Articles

Back to top button