Blog

कल 20.9.2026 कंटेनर डिपो के गेट पर होने वाला धरना प्रदर्शन तिलपता ग्रेटर नोएडा की समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन धरना 20 दिन के लिए स्थगित

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

तिलपता, ग्रेटर नोएडा। आज दिनांक 19 सितंबर 2026, दिन शनिवार को सुबह 10 बजे ग्राम तिलपता में श्री ईश्वर फौजी जी के आवास पर भारतीय किसान यूनियन मंच एवं समस्त ग्रामीणों की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों के साथ गाँव में ही महत्वपूर्ण वार्ता हुई।

मास्टर मनमिंदर भाटी राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि तिलपता की प्रमुख समस्याओं जलभराव, जाम, खराब सड़क, नाले की समस्या एवं विकास कार्यों को लेकर कल दिनांक 20 सितंबर 2026 को कंटेनर डिपो पर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन होना था। लेकिन आज हुई वार्ता में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से DGM विजय रावल, SM एवं गाँवों से संबंधित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं भारतीय किसान यूनियन मंच के पदाधिकारियों के साथ विस्तार से समस्याओं पर चर्चा की।

वार्ता सकारात्मक एवं सफल रही। प्राधिकरण के अधिकारियों ने ग्रामीणों को 20 दिन के अंदर स्थायी समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

रहीसराम भाटी समाजसेवी ने कहा कि अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बृहस्पतिवार से नाले एवं सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। सोमवार से रास्ता बंद कर दोनों तरफ नाले एवं सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।

इसके साथ ही ग्रामीणों एवं भारतीय किसान यूनियन मंच की ओर से कंटेनर डिपो को पीछे के रास्ते से 130 मीटर रोड से जोड़ने तथा नाले के ऊपर एलिवेटेड रोड का निर्माण कराने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। प्राधिकरण अधिकारियों ने इन कार्यों को भी जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया है।

अक्षय मुखिया ज़िलाध्यक्ष ने बताया की ग्रामीणों एवं भारतीय किसान यूनियन मंच ने प्राधिकरण को स्पष्ट रूप से कहा है कि 20 दिन की निर्धारित समय-सीमा में यदि समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण एवं भारतीय किसान यूनियन मंच पुनः आंदोलन करने और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

अधिकारियों से मिले आश्वासन एवं मौके पर कार्य शुरू होने के बाद कल 20 सितंबर 2026 को कंटेनर डिपो पर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को आगामी 20 दिनों के लिए स्थगित किया जाता है।

यह आंदोलन की समाप्ति नहीं, बल्कि प्राधिकरण को दिए गए समय और आश्वासन के आधार पर 20 दिन का अवसर है। यदि समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं हुआ तो ग्रामीणों के हित में आंदोलन पुनः शुरू किया जाएगा।इस मौके पर ग्रामीण रामकुमार पहलवान, ईश्वर हवलदार, DSP जयपाल, ओमप्रकाश मुखिया, सुंदर ठेकेदार,बलराज भाटी,सुखबीर आर्य, रामधन, रमेश भाटी, मोल सिंह भाटी,अनिल मुखिया, दिनेश प्रधान, भूपेन्द्र भाटी, विकाश भाटी, शोबी भाटी, सचिन भाटी ,विपिन खारी, डॉ नवीन भाटी, डॉ दुर्गेश भाटी, हरीश खारी, सुधीर भाटी, अनिल भाटी, सोनू भाटी,मोहित अधाना,जयलाल सिंह, आश मोहम्मद, अफ़सर सैफ़ी, अजब सिंह भाटी व अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे!!

Related Articles

Back to top button