Blog

सिटी हार्ट स्कूल में मनाया गया गणेश चतुर्थी महोत्सव।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी कटेरा रोड स्थित सिटी हार्ट अकादमी में गणेश चतुर्थी महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि भाटी ने बताया की गणेश चतुर्थी महोत्सव के उपलक्ष में आज गणेश जी का आगमन स्कूल प्रांगण में हुआ, स्कूल के बच्चों द्वारा गणेश जी की झांकी के माध्यम से पूरे शहर से होते हुए

स्कूल प्रांगण में लाया गया। स्कूल पहुँचने पर समस्त स्टाफ व डायरेक्टर संदीप भाटी ने पुष्प वर्षा कर भगवान गणेश का स्वागत किया, सभी बच्चों को चंदन टीका लगा कर व फूल माला पहनकर स्वागत किया। सभी ने मिलकर गणेश जो को मंच पर स्थान दिया। उसके बाद दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी ने गणेश जी को तिलक लगा विधि विधान के साथ उनकी पूजा अर्चना की। सभी ने गणेश जी को मोदक का भोग लगाया व साथ मिलकर गणेश जी की आरती के माध्यम से उनका गुणगान किया।

कार्यक्रम के अंत में सर ने गणेश जी के बारे में विस्तार से उनके बारे में बताया व सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।
इस दौरान समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं व बच्चे मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button