Blog

एनटीपीसी दादरी में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाड़ा-2026 के उद्घाटन समारोह का आयोजन 14 सितंबर 2026 को किया गया।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमडी, एनटीपीसी का संदेश जीएम (ओएंडएम) द्वारा पढ़कर सुनाने के साथ हुआ।

इस अवसर पर श्री ए.के. मिश्र, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी (दादरी) ने अपना हिंदी संदेश प्रस्तुत करते हुए कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने एवं हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी पखवाड़ा 14 से 28 सितंबर 2026 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनटीपीसी दादरी द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें हिंदी निबंध, वाद-विवाद, कविता पाठ, चित्र पहेली, प्रश्नोत्तरी, हिंदी ज्ञान प्रश्नोत्तरी, स्वरचित हिंदी कविता, पत्र लेखन, ऑनलाइन हिंदी क्विज एवं लोकगीत प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में कर्मचारी, विद्यार्थी एवं गृहिणियां उत्साहपूर्वक भाग लेंगी।

इन प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों के माध्यम से हिंदी के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button