Blog

दादरी सब्जी मंडी में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, आधे घंटे से जाम में फंसे वाहन

सुंदर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी। दादरी सब्जी मंडी क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब आधे घंटे से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम के चलते मंडी क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

मंडी में आने-जाने वाले वाहनों की अधिक संख्या के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सब्जी मंडी क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए प्रभावी इंतजाम नजर नहीं आते।

जाम में फंसे लोगों का कहना है कि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। लगातार लग रहे जाम के कारण लोगों का समय बर्बाद होने के साथ-साथ मंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस और संबंधित अधिकारियों से मंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button