
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 26.08.2026 को थाना दनकौर पर वादी द्वारा तहरीर देकर सूचना दी गई कि दिनांक 24.08.2026 को वादी का चचेरा भाई 1-आरिफ पुत्र जामर अली व 2-इरफान पुत्र जमशेद अली 3-नदीम पुत्र शमशाद अली निवासीगण ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग, थाना दनकौर जोकि कार रजि नं0 MH47A4641 से ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग से दनकौर आ रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम डूंगरपुर रीलका के पास पीछे से आ रही महेन्द्रा थार गाडी रजि नं0 UP14HF3841 के चालक नासिर उर्फ सोनू निवासी ग्राम तोड़ी, थाना भोजपुर, जिला गाजियाबाद द्वारा गाड़ी को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए इरफान की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिसका इरफान द्वारा विरोध किया गया तो 1-नासिर 2-कासिम 3-माजिद द्वारा इरफान व नदीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी गई। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 204/26 धारा 281/115(2)/352/351(3)/324 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 26.08.2026 को थाना दनकौर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त 1.नासिर पुत्र आबिद 2.कासिम पुत्र आबिद 3.अब्दुल माजिद पुत्र इकबाल को ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग से गिरफ्तार किया गया है।









