Blog

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाने में स्कूली छात्राओं ने थाना प्रभारी विजय गुप्ता समेत पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

इस दौरान बच्चों ने पुलिस से सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिस पर थाना प्रभारी ने उन्हें सुरक्षा के गुर, महिला सुरक्षा और जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

छात्राओं को थाने का भ्रमण भी कराया गया और पुलिस की कार्यप्रणाली, FIR, मालखाना व हवालात के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रिंसिपल, शिक्षक और पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस और समाज के बीच विश्वास व बेहतर समन्वय का यह संदेश बेहद खास रहा।

Related Articles

Back to top button