Blog

थाना दादरी पुलिस द्वारा हत्या की घटना में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । कब्जे से हत्या की घटना मे प्रयुक्त 01 अदद चोटी कुल्हाड़ी बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 24.08.2026 को वादी अफरोज पुत्र जैनुद्दीन निवासी ग्राम रमई थाना फारबिसगंज जिला अररिया (बिहार) हाल पता इन्द्रजीत भाटी के मकान मे किरायेदार ग्राम रामपुर फतेहपुर थाना दादरी गौतम बुद्ध नगर मो0नं0 8800419475 ने अपने भाई शाहीद उम्र 26 वर्ष की कुलहाडी से गला काटकर हत्या कर देने के सम्बन्ध अभियुक्त इमरान पुत्र ग्यासुद्दीन निवासी ग्राम रमई थाना फारबिसगंज जिला अररिया (बिहार) हाल पता इन्द्रजीत भाटी के मकान मे किरायेदार ग्राम रामपुर फतेहपुर थाना दादरी गौतम बुद्ध नगर के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 409/26 धारा 103(1) बीएनएस द्वारा पंजीकृत कराया था |

*कार्यवाही का विवरण*:-

श्रीमान जी उक्त घटना में वांछित अभियुक्त इमरान पुत्र ग्यासुद्दीन निवासी ग्राम रमई थाना फारबिसगंज जिला अररिया (बिहार) हाल पता इन्द्रजीत भाटी के मकान मे किरायेदार ग्राम रामपुर फतेहपुर थाना दादरी गौतम बुद्ध नगर की गिरफ्तारी हेतू पुलिस टीमो का गठन किया गया । आज दिनांक 26.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित वांछित अभियुक्त इमरान उपरोक्त को रेलवे फ्लाई ओवर के नीचे क़स्बा दादरी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद छोटी कुल्हाड़ी बरामद हुई । अभियुक्त विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ में अभियुक्त इमरान ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि साहब मेरे बाबा याकूब अली एवं मृतक शाहीद के बाबा अलाउद्दीन सगे भाई थे | इसलिए हम दोनों के चाचा ताऊओ में जमीन बटवारे को लेकर आपसी कहासूनी होती रहती थी | जिसमे मेरे द्वारा जमीन बटवारे को लेकर अपने पिताजी के हक़ में सही बटवारा करने हेतू दबाव बनाया गया था | जिस पर शाहीद उपरोक्त ……….से मेरा विवाद हो गया क्योकि वह भी उस बटवारे बढ़चढ़ कर भाग ले रहा था इस विवाद को आपसी तौर मेरी बगैर इच्छा के निपटा दिया गया था लेकिन मेरे मन में कसक रह गयी थी | शाहीद का भाई अफरोज उसे लेकर यहाँ रामपुर फ़तेहपुर आया गया था तो मैंने भी अफरोज से मजदूरी लगाने को अपने पास बुलाने के लिए कहा था और अफरोज के कहने पर मै भी करीब एक महीना पहले रामपुर फतेहपुर इसी कमरे में रहने लगा | दिनांक 23/24.08.2026 की शाम को शाहीद ने खाना बनाया था | खाना खाकर मै व शाहीद कमरे में लेट गये बात ही बातो में शाहीद से गाँव की बात को लेकर थोडा विवाद बढ़ गया था तब मैंने मन ही मन यह फैसला कर लिया कि अब इसका काम तमाम करना है | हमारे कमरे में एक छोटी से कुल्हाड़ी रखी हुई थी क्योकि मै राज मिस्त्री का काम करता हु | इसलिए ये छोटी कुल्हाड़ी भी साथ रखता हूँ | जाकिर व अफरोज बाहर गैलरी में लेट गये थे | सुबह 06.00 से 07.00 बजे के बीच मौका पाकर मैंने सो रहे शाहीद के गर्दन पर उसी कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी | आज मै कही भागने की फिराक में था आपने पकड़ लिया | घटना के समय अभियुक्त के बनियान में खून लग गया था | जिसको अभियुक्त ने एक प्लास्टिक कि पन्नी में रखकर गाँव के बहार छुपा दिया था | जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद किया गया है |

Related Articles

Back to top button