Blog
थाना जेवर पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गयी 01 बुलेट मोटरसाईकिल बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 16.07.2025 की रात्रि को वादी की बुलेट मोटरसाईकिल अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर के बाहर से चोरी कर ली गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना जेवर पर मु0अ0स0 239/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत हुआ था।
कार्यवाही का विवरणः-
आज दिनांक 15.08.2026 को जेवर पुलिस द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे मंगरौली रोड अन्डरपास पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त वरीस पुत्र रहीस को मय चोरी की बुलेट मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।









