Blog

भारत विकास परिषद शाखा दादरी द्वारा कांवड़ यात्रियों की चिकित्सा सेवा हेतु एक कांवड़ यात्रा चिकित्सा शिविर का आयोजन

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 9 एवं 10 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक डॉ रोहित शर्मा जी के क्लिनिक मधु मोहन डेंटल क्लिनिक जी टी रोड दादरी पर आयोजित किया गया।

जिसमें चिकित्सीय सेवाएं डॉ रोहित शर्मा जी (संयोजक संपर्क) एवं उनके स्टाफ द्वारा उपलब्ध हुईं, अनेकों कांवड़ियों को आई चोटों पर पट्टियां की गईं, उनको टी टी के इंजेक्शन और ज़ख्मों को जल्दी सुखाने के लिए दवाइयां दी गईं , दर्द वाले भोलों को गर्म पट्टियां वितरित की गईं, जी मितली, पेट दर्द, दस्त, गला बुखार आदि दवाइयां भी वितरित की गईं, और लगभग 20 कांवड़ियों को गहन सेवाएं प्रदान की गईं

भारत विकास परिषद शाखा दादरी के अनेक सम्मानित सदस्यों ने इस अवसर पर अपनी भागीदारी निभाई।
“संयोजक सेवा” श्रीमान सुधीर सक्सेना जी द्वारा सेवा भाव से केले, समोसे वितरण, “संयोजक पर्यावरण” श्रीमान मनोज मित्तल जी द्वारा जल वितरण, “संयोजक संपर्क” श्रीमान डॉ रोहित शर्मा जी द्वारा दवाई वितरण में भरपूर सहयोग दिया गया।
शाखा सचिव श्रीमान रविन्द्र गोयल जी,कोषाध्यक्ष श्रीमान संजय गर्ग जी, श्रीमान गौरव गर्ग जी, श्रीमान नीरज मित्तल जी, श्रीमान विजय बंसल जी, श्रीमान एड अशोक गोयल जी, श्रीमान संजीव सक्सेना जी, श्रीमान डॉ अजय गर्ग जी, श्रीमान हिमांशु गोयल जी, श्रीमान सुनील गोयल जी, श्रीमान रोहित गोयल जी, श्रीमान डॉ आर के चौधरी जी का सानिध्य एवं विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

 

Related Articles

Back to top button