किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन के कार्यकर्ताओं ने फैक्ट्री के टेक्निकल इंजीनियर बिरजू रावत को सोपा ज्ञापन,,
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

ग्रेटर नोएडा के शारदा गोल चक्कर के पास सीता एस,आर, एम नाम की फैक्ट्री स्थित है जिसमें आज प्रबंधक के नाम,का,ज्ञापन टेक्निकल इंजीनियर बिरजू रावत को सोपा और उसमें तीन दिन के अंदर फैक्ट्री से जो गंदा पानी आ रहा है उसको रोकने को लेकर अवगत कराया गया जिसमें किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सरोज भाटी गुर्जर का कहना है कि जो फैक्ट्री यहां पर बनी हुई है उसके बराबर में कुछ परिवार रहते हैं जो मकान बनाकर वर्षों पुराने परिवार रह रहे हैं उन मकान के अंदर जो फैक्ट्री का गंदा पानी है वह दीवार से निकलकर आ जाता हैचाहे

वह बरसात का हो चाहे वह इनका खुद निजी पानी हो उसे पानी से जो परिवार यहां रह रहे हैं उनको निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़,रहाहै बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हो जाते हैं बच्चों की शिक्षा पर भी प्रभाव पड़ रहा है वहां पर आम आदमी गरीब बेसहारा लोग मकान बनाकर रह रहे हैं और उनके साथ कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है अगर जल्दी ही, फैक्ट्री का पानी बंद नहीं होता है तो यहां जो परिवार रह रहे हैं और किसान यूनियन आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन और कंपनी मालिक से लेकर प्रबंधन टेक्निकल इंजीनियर आदि लोगों की जिम्मेदारी होगी जिसमें कंपनी के टेक्निकल इंजीनियर बिरजू रावत का कहना है कि जल्द ही दीवार के बराबर में मिट्टी डालकर पानी को रोक दिया जाएगा आगे से कोई भी किसी भी प्रकार की आगे से कोई भी परेशानी नहीं आएगी यह मैं आपको अस्वस्थ करता हूं ज्ञापन देने के दौरान किसान नेता राजकुमार रूपवास प्रदेश महासचिव पुष्पा भाटी सरोज भाटी गुर्जर संजय कसाना शिवानी रितेश प्रमोद सुभाष शकुंतला आदि मौजूद रहे









