थाना फेस-1 पुलिस द्वारा SpiceJet कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 12.07.2026 को थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार “ऑपरेशन साइबर वज्र” के तहत कार्रवाई करते हुए SpiceJet कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्त 1. सुदेश सिंह पुत्र कृष्णगोपाल सिंह 2. बृजेश भदौरिया पुत्र कृष्णगोपाल सिंह 3. अर्जुन पुत्र अश्वनी 4. संदीप कुमार तिवारी पुत्र अशोक कुमार तिवारी को सेक्टर-2 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 08 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 09 डेबिट कार्ड, 13 सिम कार्ड, 03 बैंक पासबुक (म्यूल खाता), 04 UPI साउण्ड बॉक्स बरामद किए गए हैं।
*थाना फेस-1 पुलिस द्वारा “ऑपरेशन साइबर वज्र” के तहत थाना स्तर पर प्राप्त करीब 159 संदिग्ध खातों के विभिन्न बैंकों को हॉट स्पॉट एवं रेड जोन के रूप में चिन्हित किया गया था, जिसमें 19 रेड जोन में करीब 2500 मोबाइल फोन एवं NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच के क्रम में उक्त कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया गया।*
*पूछताछ का विवरण/ अपराध करने का तरीका-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों का डाटा Quicker.com एवं अन्य वेबसाइटों से प्राप्त कर उन्हें SpiceJet कम्पनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर कॉल करते थे। व्यक्ति के झांसे में आने पर उसके नाम से फर्जी जॉब ऑफर लेटर तैयार कर भेजते थे तथा रजिस्ट्रेशन फीस/प्रोसेसिंग फीस के नाम पर हजारों रुपये की धनराशि फर्जी बैंक खातों (म्यूल खातों) में ट्रांसफर करा लेते थे। अभियुक्त ठगी के बाद इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड को नष्ट कर फेंक देते थे तथा जरूरत पड़ने पर गरीब एवं अनजान व्यक्तियों को पैसों का लालच देकर उनके नाम से नए सिम कार्ड प्राप्त कर लेते थे। इस प्रकार अभियुक्त नौकरी दिलाने के नाम पर व्यक्तियों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इस प्रकार की ठगी से संबंधित 20 से अधिक शिकायतें NCRP पोर्टल पर विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं।









