Blog

थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 अभियुक्त गिरफ्तार व 02 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से चोरी की 03 मोटरसाइकिल, 03 मोबाइल फोन, 01 अवैध तमंचा व 03 अवैध चाकू बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 07.07.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना क्षेत्र के कैलाश कट, सेक्टर-27 के पास से 06 अभियुक्त 1-दानिश पुत्र मौ0 शोहराव 2-अप्पु उर्फ संदीप पुत्र श्याम 3-विकास पुत्र हरिशंकर 4-साहिल उर्फ शुभम पुत्र मुकेश प्रसाद 5-शरद सिंह देव पुत्र भवान सिंह देव 6-सूरज कुमार गुप्ता पुत्र विश्वनाथ को गिरफ्तार व 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 03 मोटरसाइकिल, 03 मोबाइल फोन, अभियुक्त विकास के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, अभियुक्त मौ0 दानिश, शरद व साहिल के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू बरामद हुआ है।

अपराध करने का तरीका-

अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जोकि गिरोह बनाकर रैकी करके मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन चोरी करते थे। ये लोग मिलकर चोरी की मोटरसाइकिल से नोएडा-एनसीआर में मोबाइल स्नैचिंग/मोबाइल फोन चोरी की घटना कारित करते थे।

 

Related Articles

Back to top button