Blog

थाना सेक्टर-20 पुलिस व CRT द्वारा गांजा तस्करी करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 21 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 05 लाख रुपए) व घटना में प्रयुक्त कार बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

दिनांक 30.06.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस व CRT द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से गांजा तस्करी करने वाले 05 अभियुक्तों 1.आमिर खान पुत्र तुराब खान 2.मनोज कुमार पुत्र बालकिशन 3.प्रकाश शाह पुत्र महावीर शाह 4.मौ0 फिरोज पुत्र एहसान उलहक 5.पप्पू कुमार पुत्

दिनेश शाह को DND रोड़ सेक्टर-17 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 21 किलोग्राम गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त एक कार रजि नं0 UP16ER7966 बरामद हुई है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह अलग-अलग तरीकों से उड़ीसा से गांजा मंगाकर दिल्ली एवं एनसीआर में तस्करी करते है। इस कार्य में अभियुक्ता नूरी पत्नी साजिद भी हमारे साथ कार्य करती है। वांछित अभियुक्ता की तलाश की जा रही है। अभियुक्तगण के संबंध में अन्य जानकारी की जा रही है।

*अभियुक्तों का विवरण-*

1-आमिर खान पुत्र तुराब खान निवासी जेजे कॉलोनी, सेक्टर-9, नोएडा मूल पता ग्राम आवंला, थाना आवंला, जनपद बरेली उम्र करीब 27 वर्ष।
2-मनोज कुमार पुत्र बालकिशन निवासी सेक्टर-10, जेजे कॉलोनी, सेक्टर-10 नोएडा मूल पता ग्राम चिथैड़ा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 41 वर्ष।
3-प्रकाश शाह पुत्र महावीर शाह निवासी जेजे कॉलोनी, सेक्टर-9, नोएडा मूल पता ग्राम वाराह हाट, थाना महरमा, जिला गुड्डा, झारखण्ड उम्र करीब 57 वर्ष।
4-मौ0 फिरोज पुत्र एहसान उलहक निवासी जेजे कॉलोनी, सेक्टर-9, नोएडा मूल पता ग्राम बर्रा, थाना कुशेश्वर स्थान, जिला दरभंगा, बिहार उम्र करीब 55 वर्ष।
5-पप्पू कुमार पुत्र दिनेश शाह निवासी जेजे कॉलोनी, सेक्टर-9, नोएडा मूल पता ग्राम खंजरपुर, थाना बरारी, जिला भांगलपुर, बिहार उम्र करीब 38 वर्ष।

 

Related Articles

Back to top button