थाना ईकोटेक-1 पुलिस द्वारा गुमशुदा 4 वर्षीय बालक को सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दिनांक 30.06.2026 को थाना ईकोटेक-1 पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी एक बालक उम्र करीब 4 वर्ष काफी समय से उनकी दुकान पर बैठा हुआ है। उक्त सूचना पर थाना ईकोटेक-1 पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो उसके द्वारा अपना नाम बताया गया परन्तु उक्त बालक अपने माता-पिता एवं घर का सही पता बताने में असमर्थ था। थाना इकोटेक1 पुलिस द्वारा बालक के परिजनो की तलाश हेतु दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त बालक को अपने संरक्षण में लेकर आसपास के बाजार, दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों एवं किरायेदारों से गुमशुदा बालक का फोटो दिखाकर गहन पूछताछ की गयी। पुलिस टीम के निरंतर प्रयास, सतर्कता एवं तत्परता के परिणामस्वरूप गुमशुदा बालक की माता को तलाश कर बालक को उनके सुपुर्द किया गया। बालक के परिजनों द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।









