Blog
उम्मीद संस्था एवं किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

नवाब सिंह नागर जी को नोएडा स्थित उनके आवास पर पहुँचकर उनको पगड़ी बांधकर पेन डायरी मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उम्मीद संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर तथा प्रदेश महासचिव किसान नेता राजकुमार रूपवास ने कहा कि नवाब सिंह नागर जी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनना किसानों, मज़दूरों, युवाओं एवं ज़रूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत शुभ संकेत है।

उनके नेतृत्व में संगठन जनहित, विकास और सेवा की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। यह पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। सम्मानित करने के दौरान कपिल प्रधान, नीरज नागर अरुणा नागर मनोज नागर राजे कसाना उपस्थित रहे









