Blog

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 25 मई, 2026

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की समीक्षा को लेकर आज जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को जनगणना कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए

बैठक में जनगणना कार्य उप निदेशक निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ अभिमन्यु सिंह द्वारा वर्तमान प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक मकान सूचीकरण ब्लॉक की प्रतिदिन की समीक्षा करें तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की कार्य प्रगति पर लगातार नजर रखें।
बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में चल रहे जनगणना कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान ग्रेटर नोएडा, नोएडा एवं यमुना विकास प्राधिकरण के एसीईओ कीअनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इसके संबंध में मुख्य सचिव को पत्र लिखा जाएगा।24 घंटे के भीतर अपनी प्रगति में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, जिला विज्ञान अधिकारी डोली कुमारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी, चार्ज अधिकारी एवं जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से उप निदेशक अभिमन्यु सिंह, जिला प्रभारी जनगणना प्रदीप कुमार, उत्कर्ष पाण्डेय उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button