Blog

थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा मोबाइल फोन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 15 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं अवैध शस्त्र बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-

थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा दिनांक 21.05.2026 को गुर्जरपुर अन्डर पास थाना नॉलेजपार्क से अभियुक्तगण गुलाम बिलाल पुत्र मौहम्मद शब्बीर व रविन्द्र कुमार पुत्र उपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के 15 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनी के, 01 अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल पर रजि0 नं0 डीएल 3एस ईजी 6613 बरामद किये गये है। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 103/2026 धारा 317(5)/345(3) बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना नॉलेज पार्क पर पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1.गुलाम बिलाल पुत्र मौहम्मद शब्बीर निवासी आर जेड 113 बी/5 तुगलकाबाद एक्सटेंशन थाना गोविन्दपुरी साउथ दिल्ली 110019 उम्र करीब 21 वर्ष
2.रविन्द्र कुमार पुत्र उपेन्द्र सिंह निवासी म0नं0 802 गली नं0 17 तुगलकाबाद थाना गोविन्दपुरी साउथ दिल्ली उम्र करीब 25 वर्ष

 

Related Articles

Back to top button