Blog

दादरी स्वास्थ्य केंद्र पर हड़ताल पर रहे संविदा कर्मचारी आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी पर दादरी ब्लॉक के लगभग 60 से 70 नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अपने वेतन न मिलने से परेशान होकर सांकेतिक हड़ताल पर रहे

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

पिछले कई महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी पर कर्मचारी नेता हिमांशु रावल जिला संयोजक मजदूर संघ के नेतृत्व में दादरी ब्लॉक के कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल की हड़ताल का असर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर पड़ा मरीज को काफी परेशानियों के सामना करना पड़ा

ओपीडी, लैब, डिस्पेंसरी पर मरीजों की कतार लग गई l कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चिकित्सा अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन दिया l
इस मौके पर अनिल कुमार ब्रह्मपाल नागर, रामकृष्ण काजला,सनी शर्मा,सरिता राय पारुल आलोक ममता मेरी कुट्टी ,सोनम,डॉ उमेश कुमार आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button