Blog

नवनिर्मित “मुख्य अभियन्ता – यमुना” कार्यालय भवन के लोकार्पण के साथ ही 16 परियोजनाओं का भी किया गया लोकार्पण

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 13 मई, 2026

मुख्य अभियन्ता, यमुना सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, ओखला, नई दिल्ली ने बताया कि आज ओखला, नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित “मुख्य अभियन्ता – यमुना” कार्यालय भवन का लोकार्पण माननीय जल शक्ति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र देव सिंह के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर यमुना परियोजना संगठन द्वारा पूर्ण की गई कुल 16 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं जनसमर्पण भी किया गया। इन परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत ₹8803.114 लाख तथा कार्य लागत ₹6831.310 लाख है। विभाग द्वारा परियोजनाओं के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से ₹1971.804 लाख की बचत सुनिश्चित की गई।

माननीय मंत्री जी ने विभाग द्वारा कराए गए बाढ़ सुरक्षा, तटबंध सुदृढ़ीकरण, नहर पुनर्स्थापना, बैराज सुरक्षा एवं प्रशासनिक अवसंरचना विकास संबंधी कार्यों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को जनहित एवं जल संसाधन संरक्षण से जुड़े कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में विभागीय वरिष्ठ अधिकारीगण, अभियन्तागण, जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button