दिनांक 4/5/2026 को थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत ईस्टर्न पेरीफेरल पर दादरी कट से गाजियाबाद की तरफ ग्राम शाहपुर अंडर पास के पास
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

भीलबाड़ा राजस्थान से वैगनआर कार एचआर 26 एफवाई 8706 में सवार 04 व्यक्ति बनारस जा रहे थे उक्त कार सामने चल रहे ट्रक न0ं आरजे 40 जीए 9877 में टकरा गयी। जिसमें कार सवार 02 व्यक्ति विवेक और राम तथा 01 महिला ममता की मृत्यु हो गई तथा एक बच्ची घायल हो गई है।

समस्त निवासीगण भीलवाड़ा राजस्थान के है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना दादरी पुलिस बल व पीआरवी द्वारा मौके पर पहुॅच कर बच्ची को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है, जो उपचाराधीन है तथा खतरे से बाहर है

तथा मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मृतको के परिजनों को सूचना दे दी गई है। थाना दादरी पुलिस द्वारा ट्रक व कार को घटना स्थल से हटाकर कब्जे में लिया गया है

तथा ट्रक के चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।









